news-details

बस में महिला के लाखों के जेवर और नकदी चोरी, आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंपा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, फर्रुखाबाद। रोडवेज बस में सफर के दौरान एक महिला यात्री के लाखों रुपये के जेवर और 25 हजार रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। शमशाबाद थाना क्षेत्र के कलुआपुर निवासी राजीव कुमार की पत्नी उमा देवी हरदोई स्थित अपने मायके जा रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने मदद के बहाने उनका ट्रॉली बैग बस में रखा और पीछे की सीट पर बैठकर बैग का लॉक तोड़ दिया। आरोपी बैग से करीब एक लाख रुपये कीमत के दो सोने के पेंडल, एक जोड़ी कुंडल, एक फूल तथा 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। अगले दिन बस अड्डे पर उमा देवी ने उसी युवक को पहचान लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर कादरी गेट थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को लेकर बरामदगी के लिए उसके गांव पहुंची और पूछताछ में उसके एक साथी का भी नाम सामने आया है। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।