news-details

बरसाना थाने में हंगामा, हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छुड़ाकर ले गए भाजपा नेता

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के बरसाना थाने में ‘अमृत सरोवर योजना’ के तहत चल रहे खुदाई कार्य से जुड़े एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद देर रात हंगामा हो गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के भतीजे और भाजपा नेता नरदेव चौधरी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छुड़वा लिया।जानकारी के अनुसार, बरसाना थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को उस समय हिरासत में लिया था जब उस पर एक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। पुलिस का कहना था कि यह कार्रवाई उसी घटना के आधार पर की गई थी।घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता नरदेव चौधरी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और कार्यवाहक थाना प्रभारी से हिरासत का कारण पूछते हुए विकास कार्य को रोकने पर आपत्ति जताई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।थाने में मौजूद समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। लगभग एक घंटे तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ दिया।इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है कि सत्तापक्ष से जुड़े दबाव के चलते पुलिस को पीछे हटना पड़ा। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।