news-details

*बरहज में बस स्टेशन, सब्जी मंडी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग*

You can share this post!

 

 

*पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया 

 

*बरहज, देवरिया।* बरहज नगर में स्थायी बस स्टेशन, व्यवस्थित सब्जी मंडी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग तेज हो गई है। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बरहज के माध्यम से सौंपकर जनहित से जुड़ी इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि नगर में स्थायी बस स्टेशन नहीं होने के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों और यात्रियों को परेशानी होती है। उन्होंने गन्ना विकास समिति अथवा लोक निर्माण विभाग की खाली जमीन का सर्वे कराकर वहां स्थायी बस स्टेशन स्थापित करने का सुझाव दिया।सीपीआई खेमयू के राज्य सचिव विनोद सिंह और सीपीआई देवरिया के जिला सचिव अरविंद कुशवाहा ने बरहज में व्यवस्थित सब्जी मंडी स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित होने से कारोबारियों को सुविधा मिलेगी और नगर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।राष्ट्रीय समानता दल के जिला प्रवक्ता श्रवण कुमार पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बरहज में अल्ट्रासाउंड, आधुनिक पैथोलॉजी लैब और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।