
*मुख्यमंत्री योगी ने 456 करोड़ की कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया*
पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया *देवरिया/बरहज* बराव (बरहज), देवरिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बरहज के ग्राम बराव में ₹456 करोड़ से अधिक लागत की 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम योगी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। अपने संबोधन में उन्होंने दुग्धेश्वरनाथ , मत्स्यनाथ और बाबा गोरखनाथ की पावन भूमि को नमन करते हुए कहा कि आज प्रदेश के किसानों को उन्नतशील एवं आत्मनिर्भर बन रहे हैं। विकास की योजनाएं धरातल पर दिखाई देती हैं। पहले की सरकार में केवल फ़ाइलों में काम दिखते थे लेकिन डबल इंजन की सरकार में विकास की योजनाएं धरातल पर दिखाई देता, भू माफियों, दंगा, अपराधियों को उनकी करनी की सजा भुगतनी पड़ती हैं।उन्होंने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही अनेक योजनाओं एवं उपलब्धियां पर मुख्यमंत्री ने प्रकाश डालते हुए कहा कि आज आम जनमानस को सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सरकार सड़क, बिजली, पानी, खाद, सुरक्षा, आवास, आयुष्मान कार्ड, फ्री राशन, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार, यातायात, उज्ज्वला योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास हो रहा है।कानून-व्यवस्था पर बयान उन्होंने कहा, "मुझे याद है जब मदनपुर थाने में हिंसा, पथराव और आगजनी होती थी, वो आज नहीं दिखती। मुहर्रम पर तलवारबाजी और हथियारों की प्रदर्शनी होती थी, अब पूरे प्रदेश में नहीं होती। सीएम योगी ने कहा कि पथरदेवा, रामपुर कारखाना और देवरिया में परियोजनाओं के बाद अब इन 106 योजनाओं से कुशीनगर से देवरिया, रुद्रपुर और सोनू घाट बरहज मार्ग की दूरी बेहद कम हो जाएगी।इस मौके पर वरिष्ठ कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, जिपं अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, विधायक जयप्रकाश निषाद, दीपक मिश्र 'शाका', सभा कुंवर कुशवाहा, सुरेंद्र चौरसिया, महिला आयोग उपाध्यक्ष रितु शाही समेत अन्य मौजूद रहे।
