news-details

बरौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बरौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवम (19 वर्ष), पुत्र राकेश नायक, निवासी ग्राम निगोही डेरा, थाना बरौर को नामजद किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।गुरुवार को पुलिस टीम ने रायरामापुर गेट, थाना बरौर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार और उपनिरीक्षक श्याम सिंह समेत पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।