news-details

बर्रा में पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने गोविंद अवस्थी से की मुलाकात, संगठन और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर के बर्रा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं बर्रा मंडल के पूर्व महामंत्री गोविंद अवस्थी के निवास पर पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्र के विकास कार्यों और सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के दौरान पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने गोविंद अवस्थी के संगठन के प्रति समर्पण और लंबे समय से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में ऐसे कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो निष्ठा और समर्पण के साथ लगातार कार्य करते रहते हैं। वहीं गोविंद अवस्थी ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया।मुलाकात के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, संगठन के आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, सामाजिक सहभागिता और संगठन को और मजबूत बनाने के सुझाव दिए।इस अवसर पर क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। इनमें ज्ञान चंद अवस्थी, देवेंद्र कुमार तिवारी, विजय अग्निहोत्री, जहां सिंह यादव, अंशुमान अग्निहोत्री और शिववीर सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा को लेकर सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान किया गया।