news-details

बरेका महाप्रबंधक ने कर्मशाला व कॉलोनी का किया निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने शनिवार को कर्मशाला के साथ कंचनपुर और पश्चिमी उपनगर (दक्षिण) कॉलोनी का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे आवासों की स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉलोनियों में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए, ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बाद उन्होंने ओल्ड ब्लॉक शॉप का भी निरीक्षण किया और उत्पादन व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया और आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल लागू करने के निर्देश दिए।