news-details

बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में मातृ व शिशु पोषण पखवाड़े के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Varanasi

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के केन्‍द्रीय चिकित्‍सालय में आज दिनांक  18 अप्रैल 2026 को महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन तथा प्रमुख मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी  डा० देवेश कुमार के कुशल नेतृत्‍व में मातृ व शिशु पोषण पखवाड़े  (9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक) के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी मातृ एवं शिशु पोषण की उपयोगिता पर  प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार ने मातृ एवं शिशु पोषण, बच्चों के मानसिक विकास, मोबाइल गेम एवं स्क्रीन से दूरी तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे  विषयों पर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।

शिशु रोग विशेषज्ञ डा० तन्मय आनन्द ने बच्चों के समुचित पोषण पर प्रेरक विचार व्यक्त किया। वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा० मधुलिका सिंह व डा० प्रेक्षा पाण्डेय ने गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओ के समुचित पोषण पर अपने विचार रखे ।

 बरेका केंद्रीय चिकित्‍सालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र एवं छात्राओं ने गर्भवती महिला व बच्चों के पोषण तथा  मोबाइल गेम व स्क्रीन से दूरी बनाये रखने के विषय पर प्रेरणादायी नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया ।   

इस स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम में पापुलर अस्पताल से पधारीं शिक्षिका सुप्रिया, मुख्‍य नर्सिंग सुपरीटेन्‍डेन्‍ट कमला श्रीनिवासन, चंद्रकला राव, सीता कुमारी सिंह, एलिस कुजूर,आरती,उषा जैसल,  संजूलता गौतम, हास्‍पिटल अटेन्‍डेन्‍ट शकुंतला देवी, निर्मला देवी, उर्मिला देवी, फूला देवी व उनके परिचर कार्यक्रम में सम्मलित होकर कार्यक्रम  को सफलता पूर्वक  सम्‍पन्‍न कराने में सक्रिय भूमिका निभायी ।।