
PARDARSHI VIKASH NEWS बकरीद के मौके पर शहर में स्वच्छता और अपशिष्ट निस्तारण को लेकर नगर निगम ने विशेष व्यवस्था की। कुर्बानी के बाद निकलने वाले जैविक अपशिष्ट को समय पर उठाने के लिए 79 स्थान चिह्नित किए गए, जहां 94 वाहनों की तैनाती की गई।नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि बकरीद और उसके अगले दिन तक लगभग 280 टन अपशिष्ट एकत्र किया गया। इसे विभिन्न वाहनों जैसे डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, कॉम्पैक्टर और लोडर के माध्यम से करसड़ा डंपिंग स्टेशन पहुंचाकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया गया।इस बार नगर निगम ने विशेष व्यवस्था करते हुए किसी भी अपशिष्ट को शहर के भीतर अस्थायी रूप से डंप नहीं किया। सभी कचरे को सीधे करसड़ा डंपिंग यार्ड ले जाकर सुरक्षित तरीके से निस्तारित किया गया, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य पर कोई असर न पड़े।सफाई अभियान के दौरान संबंधित इलाकों में चूने और डीडीटी का छिड़काव भी किया गया। नगर निगम की टीमें लगातार गलियों और मोहल्लों में सक्रिय रहीं, जिससे त्योहार के बाद शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनी रही।