
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
जगदीशपुर के भवानीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक और कैडर कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी शिवराम गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और सर्वसमाज को जोड़ने पर जोर दिया गया।शिवराम गौतम ने अपने संबोधन में सपा और भाजपा सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती के चार कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कानून-व्यवस्था, रोजगार और सर्वसमाज के हित में किए गए कार्यों के दावे किए।जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीराम गौतम, विधानसभा प्रभारी जितेंद्र सरोज और विधानसभा अध्यक्ष विजय प्रजापति ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में अवधेश कुमार बौद्ध, राम बोध सरोज, सालिक राम बौद्ध, सूर्य भान बौद्ध, राम भवन, शोभनाथ, चांद बाबू और सरोज कुमारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।