news-details

भतीजे की बारात में गए किसान की सड़क हादसे में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भरहेपुर गांव निवासी 46 वर्षीय रामतीर्थ की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपने भतीजे की बारात में हरदोई गए थे, जहां तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जानकारी के अनुसार, 21 जून को हरदोई के कुमरायपुर गांव के बाहर बारात के दौरान रामतीर्थ सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान दूध से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल कानपुर के अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई।मृतक का शव लेकर परिजन फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।रामतीर्थ खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मुन्नी देवी और पांच बेटे रामू, राम मोहन, रामकृष्ण, अरविंद तथा हिमांशु हैं। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर है।