news-details

भरथना में 24 मई को निकलेगी 1008 मंगल कलशों की भव्य यात्रा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS भरथना में श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम परिसर में आयोजित 9 मंजिला श्री पागल बाबा मंदिर शिखर पूजन एवं पंचतत्व हरिहर महायज्ञ के तहत 24 मई को नगर में 1008 मंगल कलशों के साथ भव्य यात्रा निकाली जाएगी। यह महायज्ञ 15 जून तक चलेगा। यात्रा का समापन पागल बाबा आश्रम पर होगा और मंदिर प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।ऊँ श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम के मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया ‘भैया जी’ ने बताया कि मंगल कलश यात्रा नगर के मोहल्ला मोतीगंज स्थित पुराने मंदिर परिसर से शुरू होगी। यात्रा में ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालु शामिल होंगे।यात्रा में नगर और देहात क्षेत्र के अलावा जिला मुख्यालय, बकेवर, जसवंतनगर, कानपुर और दिल्ली सहित कई स्थानों से श्रद्धालु माताएं और बहनें शामिल होंगी। महिलाओं के ठहरने के लिए मोतीगंज स्थित दो गेस्टहाउसों में विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रत्येक महिला को दिए जाने वाले कलश का नंबर भी निर्धारित कर लिया गया है।श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यात्रा मार्ग पर पीने के पानी, फलाहार और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए काउंटर लगाए जा रहे हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से 30 से 40 सहयोगी युवकों की टीम भी बनाई गई है।इसके अलावा एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्र सड़क के एक ओर रस्सी की सुरक्षा दीवार बनाकर महिलाओं के साथ मंदिर परिसर तक चलेंगे, जिससे यात्रा व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके और यातायात भी सुचारु बना रहे। मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील की है।