news-details

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू, रिटायर्ड जज ने गांव पहुंचकर परिवार से की मुलाकात

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच शुरू हो गई है। गुरुवार को रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ भरत तिवारी के गांव बिलौटी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान शाहबाद रेंज के DIG सत्य प्रकाश, भोजपुर के DM तनय सुल्तानिया, SP राज समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।रिटायर्ड जज ने भरत तिवारी के माता-पिता और भाई से मुलाकात कर घटना से जुड़ी जानकारी ली। मुलाकात के बाद भरत की मां आशा देवी ने न्याय की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मामले की CBI जांच कराने की मांग उठाई।बताया जा रहा है कि 17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था। इसके बाद परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच के आदेश दिए थे।जांच टीम अब घटनास्थल, संबंधित दस्तावेजों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी। रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने शुरुआती जांच के चलते फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है।वहीं, गांव में लोगों ने भरत तिवारी मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर महापंचायत भी की। प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।