
PARDARSHI VIKASH NEWS भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में महापंचायत आयोजित की गई। इससे पहले गांव से हाईवे तक भरत तिवारी के पोस्टर लगाए गए, जिनमें उन्हें शहीद बताते हुए न्याय की मांग की गई। बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर भरत तिवारी के घर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महापंचायत में हजारों लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे, जहां मौजूद लोगों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए।17 जून को पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी की मौत हुई थी। परिवार ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में SDPO, SHO समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए हैं।महापंचायत में भरत तिवारी के परिवार ने मांग की कि एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई हो और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाए। लोगों ने आरोप लगाया कि भरत जनता की समस्याओं को उठाते थे और उनकी मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच जारी है।