news-details

बहन मायावती से बड़ा मास लीडर कोई नहीं:जितेन्द्र मिश्र

You can share this post!

सरैया मोहन में शोक संतप्त मुस्लिम परिवार से मुलाकात की

अमेठी।बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र मिश्र ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण कर पार्टी समर्थकों से मुलाकात की। 9अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर सफल आयोजन के लिए तन,मन ,धन से सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सरैया मोहन में मुस्लिम समाज के एक व्यक्ति के निधन पर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई।लोगों से मुलाकात कर बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों का प्रचार किया और 2027में बहन मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता से सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद मांगा।सरैया मोहन के मुस्लिम युवक -इंसाफ पुत्र गामा-33वर्ष की मौत पर बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में बहुजन समाज पार्टी परिवार के साथ है, परिवार की यथासमय मदद की जाएगी। श्री मिश्र ने यहां के बाद कस्तूरीपुर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जनसम्पर्क किया।टिकरी में वे आशाराम मौर्य के पौत्र के जन्म के अवसर पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए और परिवार के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।



 बहन मायावती जी से बड़ा मास लीडर कोई नहीं
 बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने बातचीत में 2027में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश में बहन मायावती जी से बड़ा मास लीडर कोई नहीं, उनके एक संकेत पर लाखों लोग झंडा बैनर लेकर दौड़ पड़ते हैं।बहन जी की यह छवि ऐसे ही नहीं है उन्होंने मान्यवर कांशीराम के पदचिन्हों पर चलकर अपना पूरा जीवन मिशन के हित में समर्पित कर दिया है।चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में सर्वसमाज के हित में काम किए,कभी झूठा घोषणा पत्र नहीं जारी किया। जितेन्द्र कुमार मिश्र के साथ जिला सचिव राज पाल, रोहित शर्मा,राम प्रसाद, रामनाथ , आशाराम मौर्य आदि मौजूद रहे।