
भारतीय लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए बहन मायावती जी का सीएम, पीएम बनना जरूरी:जितेन्द्र मिश्र
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा कमेटी की बैठक एक स्थानीय मैरिज हाल में हुई। बैठक में संगठन सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई और पार्टी को सांगठनिक और आर्थिक रूप से मजबूत करने की कार्ययोजना तैयार की गई।6,7और8अगस्त को गांव गांव जाकर बूथ कमेटियों के पुनर्गठन पर जोर दिया गया। बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के चित्रों पर पुष्पार्चन के साथ हुई। बैठक में अमेठी के जोन नंबर के अन्तर्गत टीम -एक के कार्यक्षेत्र में शामिल सेक्टरों के काम की समीक्षा की गई।जोन -1मे बीस सेक्टर हैं।11सेक्टरों में सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन का काम पूरा हो चुका है। अमेठी ग्रामीण, अमेठी नगर, रणवीर नगर और सरायखेमा सेक्टर में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन तीन दिन के भीतर पूरा करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, महासचिव श्याम कुमार और बाबू लाल गौतम, विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद,विधानसभा सचिव राम फल, ललित कुमार, बामसेफ के सह संयोजक आर सी बौद्ध,पी सी बौद्ध, विधानसभा संयोजक सुरेन्द्र अम्बेडकर, राजेश अकेला, सत्यम्, दयाशंकर को संगठन के कार्यों को पूरा करने के लिए अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।
वरिष्ठ बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि देश में साम्प्रदायिक ताकतें भाईचारा खत्म करने के साथ भारतीय संविधान को बदलना चाहती हैं।बहन मायावती के अतिरिक्त देश में कोई भी लीडर नहीं है जो भारतीय लोकतंत्र को सुरक्षित रख सके। भारतीय लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए बहन मायावती का सी एम और पी एम बनना समय की जरूरत है। बहुजन समाज के लोग यदि राजनीतिक ताकत बनाने में कामयाब नहीं हुए तो समय और भावी पीढ़ी उन्हें माफ नहीं करेगी। जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मंहगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था से जनता दुःखी और पीड़ित है।लोग बहन मायावती जी के कानून के राज की याद कर रहें हैं। जनता की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव चाहे समय के पहले हों या बाद में हों, बहुजन समाज पार्टी की ही सरकार बनेगी। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने कार्यकर्ताओं को बाबा साहब डॉ अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम के संघर्षों और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट की याद दिलाई और कहा कि आज की तारीख में बहन मायावती ने बाबा साहब डॉ के आत्म सम्मान के मानवतावादी मूवमेंट की सफलता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार कोरी, उदय सेक्टर प्रभारी रामशंकर, सुभाष कुमार, सेक्टर अध्यक्ष विजय कुमार, जगमोहन गौतम, समर बहादुर गौतम , आदि मौजूद रहे।