
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सरुवांवा में बहुजन समाज पार्टी की ओर से आयोजित सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी अयोध्या/लखनऊ मंडल राजू गौतम ने पार्टी संगठन के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों के बीच विधानसभावार जिम्मेवारियों का बंटवारा किया है।
राजू गौतम ने कहा है कि 2027के विधानसभा चुनाव में पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनाना है।इस लक्ष्य की पूर्ति के हर वर्कर को प्रतिदिन संगठन का काम करना है।बहन मायावती जी कभी भी आराम नहीं करती। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित किया है।
गौरीगंज विधानसभा की जिम्मेदारी मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति को दी गई है।साथ में जिला महासचिव सरवन कुमार यादव को भी लगाया गया है। अमेठी विधानसभा की जिम्मेदारी बामसेफ के जिला संयोजक किसमता संजीव भारती को दी गई है। जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय और जिला सचिव राजपाल को साथ में लगाया गया है। जगदीशपुर विधानसभा की जिम्मेदारी मंडल प्रभारी शिवराम गौतम को दी गई है। तिलोई विधानसभा की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष सुरेश कमल को दी गई है।
मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने सभी को चार अगस्त से नौ अगस्त तक लगातार गांवों में सेक्टर वार बैठकें करने की जिम्मेदारी दी है और कहा है कि पहली समीक्षा बैठक 10अगस्त को होगी। सभी पदाधिकारी सदस्यता अभियान और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम शीघ्र पूरा कराएं।
बसपा के अयोध्या और लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने कहा कि लखनऊ से दिल्ली तक नौजवानों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।डबल इंजन सरकार की पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं पर लाठियां बरसाईं हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है।
बहन मायावती जी ने सहारनपुर के शब्बीरपुर में दलितों पर हुए अन्याय अत्याचार को लेकर सदन में आवाज उठाई और विरोधियों द्वारा हंगामा करने पर राज्य सभा से इस्तीफा दे दिया। बहन मायावती जी ने कभी भी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया और दलित और पिछड़े वर्ग के मान,,सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपनी पूरी जिंदगी दांव पर लगा दी है।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने किया। मुख्य मंडल प्रभारी प्रदीप भारती ने कहा जब तक उत्तर प्रदेश और केंद्र में बसपा की सरकार नहीं बनती बहुजन समाज के अच्छे दिन नहीं आ सकते। भाजपा आरक्षण और संविधान को खत्म करना चाहती है।
मुख्य मंडल प्रभारी श्री राम पुष्कर ने देश में हिन्दू, मुस्लिम,सिक्ख , ईसाई,आपस में सब भाई भाई पर खरा उतरने का काम केवल बसपा कर रही है। मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम, बबलू पांडेय, रमेश मौर्या, मकबूल आदि ने सभा को संबोधित किया।
बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश गौतम, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती,सरवनकुमार यादव, पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार,राज पाल, श्याम सुंदर जायसवाल, फूलचंद्र बौद्ध, राम चन्द्र धर्मेंद्र कुमार, त्रिभुवन दत्त,श्यामा भारती,आशा देवी, रेखा बौद्ध, रामबली गौतम, ललित कुमार संतोष दुबे आदि मौजूद रहे।