
PARDARSHI VIKASH NEWS पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari से मुलाकात की। बैठक को मुख्यमंत्री ने सकारात्मक बताया और कहा कि CRIS फंड के तहत पंजाब ने 170 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से 400 करोड़ रुपये देने का आश्वासन मिला है, जिससे कई सड़क परियोजनाओं को गति मिलेगी।मुख्यमंत्री ने बताया कि अमृतसर का वल्ला फ्लाईओवर लंबे समय से रुका हुआ था, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह भवानीगढ़ फ्लाईओवर और अन्य ओवरब्रिज प्रोजेक्ट्स जैसे मखू और आदमपुर के काम में भी तेजी लाई जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि फिरोजपुर–फाजिल्का हाईवे को नेशनल हाईवे घोषित कर चौड़ा किया जाएगा और बॉर्डर क्षेत्र की मांगों को भी मंजूरी मिली है। भवानीगढ़–कोटशमीर रोड, बंगा–श्री आनंदपुर साहिब, बरनाला–बाजाखाना और मलेरकोटला–बरनाला जैसी सड़कों को फोरलेन बनाने पर भी सहमति बनी है।सीएम मान ने कहा कि CRIS फंड में राज्य का हिस्सा लेकर पंजाब में सड़क और हाईवे प्रोजेक्ट पूरे किए जाएंगे और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।दिलजीत दोसांझ के पीए के घर पर हमले के मामले पर Diljit Dosanjh का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं और राजनीति गलत हैं तथा कलाकारों को निशाना नहीं बनाना चाहिए।