
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। नगर स्थित जीएसटी कार्यालय परिसर में उद्योग व्यापार एसोसिएशन की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने पौधे लगाए।अलीमुद्दीन ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रखने की दिशा में जरूरी कदम है। पेड़ प्रदूषण कम करने के साथ शुद्ध हवा उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने लोगों से अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के नाम पर पौधे लगाने की अपील की।जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर एलएस शरण ने कहा कि मानव जीवन के लिए संतुलित पर्यावरण आवश्यक है। डिप्टी कमिश्नर अभिषेक सिंह चौहान ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। असिस्टेंट कमिश्नर रियाज अहमद ने बताया कि वृक्षारोपण से मिट्टी का कटाव, बाढ़ और प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है।राजकर अधिकारी बृजेश मौर्य ने कहा कि पेड़ शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं और मानव जीवन के सच्चे मित्र हैं। कार्यक्रम में शाफिक खान, आसिफ अंसारी, एमआर नन्दवंशी, चरणजीत सिंह, अजमत खान और नौशाद खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।