
PARDARSHI VIKASH NEWS Kashi Vishwanath Temple में सोमवार को भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वाराणसी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए मंदिर के बाहर करीब एक किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। गर्मी की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में परिवार धार्मिक यात्रा पर पहुंचे हैं और कई श्रद्धालु अयोध्या व प्रयागराज जाने का भी कार्यक्रम बनाकर आए हैं। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने जर्मन हैंगर, कूलर, पंखे और पीने के पानी की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं के पैरों को गर्म फर्श से बचाने के लिए मैट भी बिछाए गए हैं। मंदिर प्रशासन ने चार द्वारों से प्रवेश की व्यवस्था लागू की है, जबकि जरूरत पड़ने पर पांचों द्वार खोलने की तैयारी रखी गई है। अधिकारियों के अनुसार, सुगम दर्शन और मंगला आरती के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।