news-details

भीषण गर्मी का प्रकोप तापमान 42 डिग्री के पार जाने की संभावना

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ
भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस सीजन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तापमान 42 डिग्री से अधिक जा सकता है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और पछुआ हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है, जिससे गर्मी और अधिक महसूस हो रही है। दिन में लू जैसे हालात बनने लगे हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी व ORS का सेवन करें। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कभी-कभी आंशिक बादल छाने की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि इस वर्ष मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है, जिससे खेती और जल संसाधनों पर असर पड़ने की आशंका है।