
Pardarshi Vikas News Prayagraj
बढ़ती गर्मी, तापमान में लगातार वृद्धि और लू के प्रभाव से बचाव के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 20 अप्रैल से सभी परिषदीय विद्यालयों का संचालन समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बीएसए ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि नई समय-सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों को गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचाया जा सके।