news-details

भैंस की टक्कर से 90 वर्षीय वृद्ध की मौत, हत्या की अफवाह निकली गलत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा। पिनाहट के मोहल्ला नयापुरा में 90 वर्षीय वृद्ध रामबाबू चुरारिया की भैंस की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर हत्या से जुड़ी अफवाहें फैलने लगीं, लेकिन परिजनों ने इन दावों को गलत बताया है।परिजनों के अनुसार, रामबाबू रात में घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान एक भैंस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे वायरल होने लगे। इसके बाद पिनाहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।थानाध्यक्ष बीपी गिरी ने बताया कि पुलिस को घटना की कोई पहले से सूचना नहीं मिली थी। सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। वहां मृतक के बेटे ने बताया कि पिता की मौत भैंस की टक्कर से हुई है।परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद मामले को समाप्त कर दिया।