news-details

भैंस बचाने में मां-बेटे की तालाब में डूबकर मौत

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़ अमेठी।  नुवांवा गांव में भैंस को तालाब से निकालने के दौरान 19 वर्षीय दीपक विश्वकर्मा गहरे पानी में डूब गया। बेटे को बचाने के लिए तालाब में कूदी मां गीता विश्वकर्मा भी डूब गईं। दोनों को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।