
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/तिलोई। रविवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक पीढ़ी सेक्टर के अन्तर्गत मतदेय स्थल नवांवा में हुई। बैठक में चार बूथों की कमेटियों का पुनर्गठन किया गया और कार्यकर्ताओं की सदस्यता का नवीनीकरण किया गया। बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी जो देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए संघर्षरत है। बसपा ने संगठन चलाने के लिए कभी भी धन्नासेठों और पूंजीपतियों का सहारा नहीं लिया। बसपा का संगठन कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के छोटे छोटे आर्थिक सहयोग से चल रहा है।अपने चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में बहन मायावती जी ने सर्वसमाज के हित में काम किए और 26योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश को विकास पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया।अडानी, अम्बानी और पूंजीपतियों से चंदा लेने वाली भाजपा और कांग्रेस कभी भी गरीबों और पिछड़े वर्ग के लोगों के हित के लिए आर्थिक नीतियां नहीं बना सकती।विधानसभा प्रभारी के के आर्य ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों संविधान विरोधी, आरक्षण विरोधी और जातिवादी पार्टियां हैं। समाजवादी पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है। सपा ने बहुजन समाज के महापुरुषों का सबसे अधिक अपमान किया और सरकारी नौकरियों और ठेकेदारी में एस सी/एस टी का आरक्षण छीनने का काम किया है। बैठक को विधानसभा प्रभारी दिनेश गौतम, विधानसभा महासचिव ओम प्रकाश सरोज ने भी संबोधित किया। राम पियारे,राम किशोर,राम चन्द्र , गोपीचंद, राजाराम,अमरेन,राम दुलारी, रामपती,ऊषा, गीता देवी आदि मौजूद रहे।