news-details

भारतीय संस्कृति में अन्नदान सर्वोच्च दान,नर सेवा ही नारायण सेवा -अनुराग प्रजापति

You can share this post!

 

प्रजापति परिवार की ओर से आयोजित किया गया जन स्नेह  भोज एवं भंडारा

अनुराग प्रजापति को भविष्य के नेता के रूप में प्रोजेक्ट कर रहा है प्रजापति परिवार

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और विधायक महाराजी प्रजापति के परिवार की ओर से अनुराग प्रजापति भविष्य के नेता के रूप में प्रोजेक्ट किए जा रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से 2027के चुनाव में युवाओं की दावेदारी को देखते हुए प्रजापति परिवार पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में विधायक महाराजी प्रजापति के साथ अनुराग प्रजापति और अरुण प्रजापति की बराबर की उपस्थिति बनी हुई है। शनिवार को अनुराग प्रजापति की ओर से जन स्नेह भोज और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हज़ारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।प्रजापति परिवार के लोगों ने पूजा अर्चना के साथ भंडारे की शुरुआत की। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं जरूरतमंद लोगों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।  अनुराग प्रजापति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अन्नदान को सर्वोच्च दान माना गया है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा एवं सहयोग पहुंचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है।उन्होंने कहा कि समाज सेवा, परोपकार और जनकल्याण की भावना ही हमारे संस्कारों की पहचान है। क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसके बल पर वे निरंतर जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं।भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों, क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों के प्रति अनुराग प्रजापति ने आभार व्यक्त किया।"नर सेवा ही नारायण सेवा है तथा अन्नदान सबसे बड़ा पुण्यदान है।"इस अवसर पर प्रोफेसर रूदल यादव,रेनू प्रजापति,महावीर कश्यप,अरुण प्रजापति,हरिलाल प्रजापति,हरिराम मौर्य,दीपक सरोज,विजय जोरिया,बृजेश यादव, बजरंग श्रीवास्तव, प्रदुम मौर्य,कुंदन सरोज,बलराम यादव,निसार अहमद,पिंटू खान , अशोक यादव आदि मौजूद रहे।