
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। भारतीय महिला शिक्षण संस्था द्वारा होटल एलिगेंस परिसर में हरियाली तीजोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. माधवी तिवारी और विशिष्ट अतिथि आरती टंडन को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करने के साथ हुआ। डॉ. माधवी तिवारी और डॉ. मंजरी पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान जय गुप्ता ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रेमशिला और किरण ने कजरी की प्रस्तुति दी, जबकि रागिनी कुमारी एवं झरना मुखर्जी ने काव्य पाठ और कजरी से समां बांध दिया। संस्था की संस्थापिका एवं सचिव डॉ. उर्मिला मिश्रा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण के साथ गरीब एवं असहाय महिलाओं और बच्चों की सेवा करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कविता मालवीय ने की।