
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन "भानु" के बैनर तले स्थानीय प्रशासन और विकास विभाग के खिलाफ भ्रष्टाचार और जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर तीखा आक्रोश व्यक्त किया गया है। संगठन के तहसील अध्यक्ष शिवनाथ सिंह के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया है। कई गंभीर मामलों की उच्चस्तरीय जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से किसानों द्वारा आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत ताला, लोहरता, दरखा और कुशीताली समेत ब्लॉक के 70% राजस्व गांवों में सफाईकर्मी बिना काम किए प्रधानों के साथ मिलकर वेतन ले रहे हैं। इसके साथ ही, कूड़ा घर का निर्माण पूरा हुए बिना ई-रिक्शा की खरीद किए जाने और देखरेख के अभाव में उनकी बैटरियों व टायरों के खराब होने का मामला भी उठाया गया है। लोहरता ग्राम पंचायत में एक दिव्यांग परिवार का शौचालय आज तक न मिलने और अहिरावल गांव में सरकारी नाली को पाट दिए जाने से उत्पन्न जलभराव की समस्या पर भी कड़ा रोष जताया गया है।सबसे गंभीर आरोप ग्राम पंचायत कुसीतली से जुड़ा है, जहां 60 सबसे गंभीर आरोप ग्राम पंचायत कुसीतली से जुड़ा है, जहां 60 लाख रुपये से अधिक के घोटाले की पत्रावलियां जिला पंचायत कार्यालय अमेठी से गायब होने की बात सामने आई है।इस संबंध में दो बार पत्र देने के बावजूद न तो पत्रावलियां मिलीं और न ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिस पर यूनियन ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।