
PARDARSHI VIKASH NEWS सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बुधवार को ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने संयुक्त गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान भगवानपुर बॉर्डर क्षेत्र में चलाया गया, जिसका उद्देश्य तस्करी, अवैध आवाजाही और सीमा पार होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना था। संयुक्त टीम ने संवेदनशील इलाकों, पगडंडी रास्तों और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर निगरानी की। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।अभियान में एसएसबी के एएसआई तिलक राज अपनी टीम के साथ शामिल रहे। वहीं पुलिस की ओर से चौकी प्रभारी लालपुर उपनिरीक्षक सुदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल फहीम अहमद और कांस्टेबल सुशील कुमार ने भाग लिया।अधिकारियों ने बताया कि खुली सीमा होने के कारण तस्करी और अवैध गतिविधियों की संभावना बनी रहती है। इसी को देखते हुए सीमा क्षेत्रों में लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है। लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की गई है।सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।