news-details

भोपाल ट्विशा शर्मा डेथ केस में नए खुलासे, मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़ा था करियर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Bhopal के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक रिटायर्ड जज की बहू और एडवोकेट की पत्नी के रूप में पहचानी जाने वाली ट्विशा का ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ा दूसरा चेहरा भी सामने आया है। ट्विशा मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में सक्रिय थीं और कई मल्टीनेशनल ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम कर चुकी थीं। उन्होंने दो तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया था और “मिस पुणे” का खिताब अपने नाम किया था।हालांकि मनोरंजन जगत में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद उन्होंने MBA कर कॉर्पोरेट सेक्टर में काम शुरू किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात मेट्रिमोनियल साइट के जरिए समर्थ सिंह से हुई और दिसंबर 2025 में दोनों की शादी हुई। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही रिश्ते में तनाव और विवाद शुरू हो गए।मामले में ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाया है कि हनीमून के दौरान से ही समर्थ सिंह का व्यवहार हिंसक था। उन्होंने दावा किया कि एयरपोर्ट पर भी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया गया था, लेकिन परिवार ने उस समय मामले को नजरअंदाज कर दिया।ट्विशा की मौत के बाद परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए न्याय की मांग की है। दहेज मृत्यु का मामला दर्ज होने के बाद पूर्व जज गिरीबाला सिंह को जमानत मिल चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी समर्थ सिंह अभी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है और कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।परिवार ने वायरल CCTV फुटेज पर भी सवाल उठाए हैं। ट्विशा की बहन और भाई का कहना है कि कई महत्वपूर्ण हिस्सों के फुटेज सार्वजनिक नहीं किए गए हैं और मामले में सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका है। वहीं गिरीबाला सिंह ने खुद पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके परिवार का अपमान किया जा रहा है।