news-details

भूमि विवाद में महिला का आरोप: मकान तोड़ा, दी जान से मारने की धमकी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कसया (कुशीनगर)। कसया थाना क्षेत्र के ग्राम परासखाड़ में भूमि विवाद को लेकर एक महिला ने अपने पट्टीदारों समेत कई लोगों पर जबरन मकान तोड़ने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना कसया में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, पार्वती देवी पत्नी राम भरोसा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 3 जून 2026 को शाम करीब 4 बजे भूमि विवाद को लेकर कुछ लोग एकजुट होकर उनके मकान पर पहुंचे और कथित रूप से मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता की तहरीर में जगरनाथ, दीनदयाल, राजनाथ, निर्मला देवी, विद्या देवी, पानमती देवी, चानमती देवी, गोविन्द, छोटू, संदीप, फागू प्रसाद, अखिलेश, अभिषेक सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया गया है।पार्वती देवी का कहना है कि इससे पूर्व भी संबंधित पक्षों से जुड़े मामलों की शिकायत पुलिस से की जा चुकी है। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़िता ने घटना का वीडियो एवं अन्य साक्ष्य उपलब्ध होने का भी दावा किया है।पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।