news-details

भोजशाला में नई गाइडलाइन के बाद पूजा-अर्चना, फहराया भगवा ध्वज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की नई गाइडलाइन लागू होने के बाद रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भोज उत्सव समिति और हिंदू समाज के लोगों ने सूर्योदय के साथ मां वाग्देवी की आराधना शुरू की और सुबह 11:45 बजे आरती की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वाग्देवी के चित्र लेकर भोजशाला पहुंचे। परिसर को गंगाजल और गोमूत्र से शुद्ध किया गया तथा गर्भगृह को रंगोली से सजाया गया। ज्योति मंदिर की अखंड ज्योत को भी गर्भगृह में स्थापित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने आरती के बाद भोजशाला परिसर में भगवा ध्वज फहराया। सुरक्षा कारणों से गुंबद पर कांटेदार तार लगे होने के कारण ध्वज सीढ़ियों के ऊपर बने गेट पर लगाया गया। मंत्री ने कहा कि मंदिर के शिखर पर ध्वज लगाना परंपरा का हिस्सा है। धार कलेक्टर और एसपी भी पूजा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोजशाला को उसके पुराने वैभव के साथ विकसित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।