
PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा की बलदेव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश शनिवार को एक कार्यक्रम में ई-रिक्शा चलाकर पहुंचे। संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील से प्रेरित होकर विद्युत चालित वाहन का उपयोग किया है। उनका कहना है कि ई-रिक्शा जैसे वाहनों से पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे, लेकिन विधायक का ई-रिक्शा चलाकर पहुंचना सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। राजनीतिक गलियारों में इस कदम को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संदेश बता रहे हैं, जबकि विपक्षी दल और कुछ स्थानीय लोगों ने इसे दिखावा और राजनीतिक स्टंट करार दिया है।