news-details

भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, विकास कार्यों पर चर्चा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले के तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे और गौरा से भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों विधायकों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया और अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े कई विकास कार्यों के प्रस्ताव भी सौंपे।तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली पर प्रस्तावित आयुष महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति का अनुरोध किया। साथ ही 21 जून को आयोजित होने वाले भव्य योग कार्यक्रम की तैयारियों से भी अवगत कराया।गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने भी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण, बुनियादी ढांचे के विकास और लंबित योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों विधायकों को आश्वासन दिया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।