
पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के टेकुआटार मंडल की आत्मनिर्भर मंडल की मासिक कामकाजी बैठक रविवार को महुई खुर्द स्थित पुष्पा एजुकेशनल चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवं पूर्व जिला मंत्री बाबूनंदन सिंह ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता संतोष सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आग्रह किया।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश राव ने की। उन्होंने मंडल की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करने की अपील की। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री चंद्रबली गोंड ने किया।बैठक में पूर्व जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा नकुल वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिनोद गुप्ता, अमरनाथ मदेशिया, मंडल महामंत्री अविनाश पांडे, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप दुबे, लाल बहादुर चौहान, चंदा देवी, मंडल मंत्री मनोज मिश्रा, गोपाल राव, भोला रावत, शैलेंद्र वर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष विजय राव, शक्ति केंद्र संयोजक राधेश्याम मदेशिया, दुर्गेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, गोपेश्वर मिश्रा, जितेंद्र राव, प्रिंस राव, धरणीधर दुबे, दिनेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।