
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर। भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की ओर से नवागंतुक संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल मनोज कुमार द्विवेदी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर डॉ. दिवाकर मिश्र ने कानपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपद औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात और कानपुर नगर के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से संयुक्त शिक्षा निदेशक को अवगत कराया। उन्होंने शिक्षकों से जुड़े लंबित मामलों के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की।संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने शिक्षकों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने और नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अजय मोहन शुक्ला, दक्षिण जिला संयोजक बीएल पांडे, उत्तर जिला संयोजक अतुल दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।