news-details

भाजपा, सपा, कांग्रेस तीनों आरक्षण विरोधी, संविधान सम्मत शासन बसपा का लक्ष्य:विश्व नाथ पाल

You can share this post!

जिस नीले झंडे में हाथी, वही सर्वसमाज का साथी :शैलेन्द्र गौतम

पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। सोमवार को मलिहाबाद विधानसभा के माल में बसपा की सेक्टर और बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक और कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की पड़ताल के बाद कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने सेक्टर और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों को चुनाव के समय उनकी जिम्मेदारियों के बारे में प्रशिक्षित किया और अपने अपने बूथ पर सर्वसमाज का संगठन मजबूत कर बसपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के संदेश दिए।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गौतम ने की।मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह जाटव और शैलेन्द्र सिंह गौतम ने भी बैठक को संबोधित किया।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को बहुजन मूवमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक राजनीतिक दल नहीं, बहुजन महापुरुषों का सामाजिक परिवर्तन का मूवमेंट है जिसे आगे बढ़ाने के लिए मान्यवर कांशीराम के बाद बहन मायावती जी ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।बहुजन समाज पार्टी देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना करके सर्व समाज के लोगों का हित सुरक्षित करना चाहती है, अपनी चार बार की सरकार में बहन मायावती जी ने इसे करके भी दिखाया है।उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीति पर फोकस करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा, कांग्रेस और सपा तीनों दलों को निशाने पर लिया और कहा कि तीनों दल संविधान और आरक्षण विरोधी हैं।सदन में जिस समय सपा का सांसद आरक्षण का बिल फाड़ रहा था,उस समय भाजपा और कांग्रेस तमाशा देख रही थी।अखिलेश यादव की सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने के साथ हजारों एस सी/एस टी कर्मचारियों का डिमोशन किया और ठेकेदारी में भी आरक्षण खत्म करने का काम किया है,जब जब भी उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार रही है, दंगे हुए हैं और मुस्लिम समाज का शोषण और उत्पीड़न हुआ है। बसपा ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराई।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बहुजन समाज के महापुरुषों का सबसे अधिक अपमान किया है।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश भरते हुए 2027मे अपने अपने बूथों पर बसपा की जीत सुनिश्चित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी लोग नीले रंग को लेकर मतदाताओं को गुमराह करने और भाजपा, कांग्रेस, सपा के इशारे पर वोट खराब करने की असफल कोशिश कर रहे हैं ऐसे में जिस नीले झंडे में हाथी है,वहीं सर्वसमाज का साथी है ---यह नारा , जयभीम की तरह गांव गांव गूंजना चाहिए।विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, विधानसभा प्रभारी श्रवण कुमार गौतम, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।