
जाति, धर्म और पैसे को आधार बनाकर मतदान लोकतंत्र के लिए घातक
संगठन के अवशेष कार्यों को पूरा करने के लिए के 23अक्टूबर की डेट लाइन
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मंगलवार को अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने रायबरेली-मोहनगंज-जगदीशपुर मार्ग पर अभय फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद डेहरियांवा में सेक्टर-बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक और कैडर कैंप को संबोधित किया।विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा का लक्ष्य संविधान के अनुरूप शासन व्यवस्था स्थापित कर सर्वसमाज के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। लोगों को जाति, धर्म और पैसे के बजाय बच्चों के भविष्य तथा देश-प्रदेश में अमन-चैन को ध्यान में रखकर मतदान करना चाहिए।उन्होंने सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा को भाजपा की बी टीम बताया। उन्होंने राज्यसभा चुनाव और पीडीए को लेकर भी सपा की आलोचना की। साथ ही भाजपा के रोजगार और स्मार्ट सिटी से जुड़े पुराने वादों पर सवाल उठाए। उन्होंने बसपा की पूर्व सरकारों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता मायावती के शासन को याद कर रही है।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन निर्माण और कैडर कैंप के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने संगठन के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए 23 अक्टूबर तक की समयसीमा निर्धारित की।कार्यक्रम को वरिष्ठ बसपा नेता जितेंद्र मिश्र और मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने किया। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।