
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर नगर पंचायत दुदही प्रतिनिधि अज़ीम आलम ने भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय एवं दूरदर्शी नेता पंकज चौधरी से आत्मीय भेंट कर नगर पंचायत दुदही के समग्र विकास एवं संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की।इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। साथ ही जनसेवा को पार्टी की मूल भावना बताते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।अज़ीम आलम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सुझावों से दुदही नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य जारी रहेगा।इस मुलाकात के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।