news-details

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कार्यकर्ताओं संग जमीन पर बिताई रात

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में भाजपा महानगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर सोकर रात बिताई। प्रतापपुरा स्थित रमाना ग्रैंड में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में सांसद नवीन जैन भी उनके साथ हॉल में गद्दे डालकर जमीन पर सोए। देर रात तक पार्टी कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री और नेताओं के साथ चर्चा करते और उनसे मार्गदर्शन लेते नजर आए।भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 268 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की वैचारिक मजबूती और कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक व संगठनात्मक चुनौतियों के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें भाजपा की विचारधारा, कार्य पद्धति, अनुशासन और संगठनात्मक व्यवहार पर चर्चा की गई।मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प लेकर कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है। वहीं, अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा और सकारात्मक सोच के साथ काम करने का संदेश दिया।प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सुबह कार्यकर्ताओं ने कबड्डी खेलकर दिन की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, सांसद राजकुमार चाहर, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और महापौर हेमलता दिवाकर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।