news-details

भाजपा नेता समेत पांच पर परिवाद दर्ज करने के आदेश, मकान विवाद में कोर्ट ने लिया संज्ञान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में मकान विवाद के मामले में कोर्ट ने भाजपा नेता गौरव राजावत समेत पांच लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान आरोपी घर पहुंचे और हंगामा करते हुए गाली-गलौज व मारपीट की।शाहगंज क्षेत्र निवासी रानी पत्नी ताहिर खान ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने 7 अगस्त 2025 को एक मकान खरीदा था। आरोप है कि 21 सितंबर 2025 को गृह प्रवेश के दौरान भाजपा नेता गौरव राजावत अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे।महिला के अनुसार, आरोपियों ने पूर्व मकान मालिकों पर पांच लाख रुपये बकाया होने की बात कहते हुए रकम की मांग की। विरोध करने पर धमकी दी गई और मकान खाली कराने का दबाव बनाया गया।पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस बुलाकर उसके पति को थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ अभद्रता की गई। इसके बाद 23 सितंबर को आरोपी दोबारा पहुंचे और ताले तोड़कर सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर व घर का सामान ले गए।पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। अदालत ने मामले को परिवाद के रूप में दर्ज कर लिया है। अब मामले में वादिनी के बयान दर्ज करने के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की गई है।