news-details

भाजपा ने डिजिटल लर्निंग अभियान की प्रगति की समीक्षा की

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भाजपा कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय में मंगलवार को डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) की मॉनिटरिंग एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने की, जिसमें बूथ स्तर तक चल रहे डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि भाजपा आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करने वाली पार्टी है और डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहा है और संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता भी तकनीक से जुड़कर पार्टी को मजबूत बना रहा है।बैठक में मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों और बूथ अध्यक्षों के प्रशिक्षण की प्रगति पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक बूथ अध्यक्ष का प्रशिक्षण पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से दक्ष बूथ संगठन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।बैठक में जिला महामंत्री अर्जुन बेरिया, विकी मूरजानी, तेज बहादुर सिंह, विनीत दुबे सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।