news-details

भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, सपा सांसद की बर्खास्तगी की मांग

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS भाजपा महिला मोर्चा ने समाजवादी पार्टी के एक सांसद के बयान के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सांसद की बर्खास्तगी की मांग उठाई और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की जाएगी।गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्र हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करते हुए कई महिलाएं ई-रिक्शा से मौके पर पहुंचीं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सपा नेताओं की सोच महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक है और संबंधित सांसद को तुरंत पार्टी से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। महिलाओं ने यह भी स्पष्ट किया कि राजनीतिक विरोध नीति के आधार पर होना चाहिए, लेकिन आपत्तिजनक भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती। साथ ही उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।