news-details

भाजपा कसया मंडल की मासिक बैठक संपन्न

You can share this post!

 

 

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कसया मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को कसया स्थित राम-जानकी मठ में मंडल अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण अभियान, बूथ सशक्तिकरण, वृक्षारोपण अभियान तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्ययोजना तैयार की गई।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार आधारित संगठन है, जो अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक, सामाजिक, सांगठनिक और तकनीकी रूप से निरंतर प्रशिक्षित करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व और कर्तव्यबोध को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 34 मंडलों एवं जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। अब डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (DLP) के माध्यम से शक्ति केंद्र, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जिला उपाध्यक्ष डॉ. टी.एन. राव ने बूथ स्तर पर वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी बनाने, बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री शंभू प्रसाद गुप्ता ने किया।इस अवसर पर जयप्रकाश दुबे, पवन कुमार दुबे, सत्यनारायण निषाद, उदयभान सिंह, राजकुमार, अजीत गुप्ता, सूरज वर्मा, राजन चौधरी, धीरेंद्र सिंह सेंगर, अमरेंद्र राव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।