
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भाजपा उत्तर जिला कार्यालय नवीन मार्केट में “12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष विकास, सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं से भरे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा और गरीब कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।उन्होंने बताया कि 5 जून से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक भाजपा द्वारा व्यापक जनसंपर्क और जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम से की जाएगी। इसके अलावा मीडिया संवाद, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, जनसंपर्क अभियान, विकसित भारत संकल्प अभियान और जनकल्याण शिविर सहित 9 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय होकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक नवाब सिंह ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।