news-details

भाजपा की प्रचंड जीत के बाद विधायक पी.एन. पाठक का भव्य स्वागत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के बाद बुधवार को कुशीनगर पहुंचे विधायक पी.एन. पाठक का हजारों समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद विधायक पाठक पहली बार अपने क्षेत्र कुशीनगर पहुंचे थे। उनके स्वागत में करीब 500 गाड़ियों का लंबा काफिला गोरखपुर से कसया तक निकला। रास्ते भर जगह-जगह समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।15 मील, हाटा-गोरखपुर चौराहा, केन यूनियन चौराहा हाटा, हेतिमपुर टोल प्लाजा, महुआडीह मोड़, पकवा इनार, कुशीनगर चौराहा और कसया सहित कई स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान “जय श्रीराम” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।बताया जा रहा है कि विधायक पी.एन. पाठक ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले समेत कई क्षेत्रों में चुनाव प्रचार और संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके चलते कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अवसर पर विधायक पी.एन. पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा मिले अपार स्नेह और समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।