
PARDARSHI VIKAS NEWS KANPUR
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले की मासिक बैठक जिला भाजपा कार्यालय, नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक का शुभारंभ प्रेरणा पुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी,व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि कर के हुआ।बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई तथा 'एक पेड़ माँ के नाम' वृहद वृक्षारोपण अभियान और डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म अभियान को प्रत्येक मंडल एवं बूथ तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में पूर्व में संचालित संगठनात्मक अभियानों की विस्तार से समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति का मूल्यांकन किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पदाधिकारियों से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने, संगठन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों में पूर्ण सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभियान संगठन की मजबूती और कार्यकर्ता सशक्तीकरण का माध्यम है, इसलिए सभी दायित्ववान कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ अपनी भूमिका निभाएं।बैठक में प्रमुख रूप से जन्मेजय सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा,अभिनव दीक्षित,अवधेश सोनकर उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा,नवाब सिंह,सीमा एमबीए,सत्यम गुप्ता,पारस मदान सुरेंद्र गुप्ता, रामजी गुप्ता रीता पासवान,जीतू कश्यप,प्रशांत त्रिपाठी, मोनेन्द्र राजपूत,रमिंदर सिंह आशीष बाजपेई,,मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे,अजय राय,शुभम दीक्षित, रमाशंकर अग्रहरि, भानु प्रताप सिंह,दीपक शुक्ला,इंद्रजीत खन्ना,विजय पटेल,राजेश तिवारी,पूनम कंवर,प्रभाकर अवस्थी,राधा सैनी स्पर्श कटियार,सुरेश गुप्ता,अनुभव कटियार,अनूप चौधरी,विजय वर्मा,जिशान अहमद बबीता निगम,आशीष तिवारी, रवि सिंह,अरुण दुबे मानसी बनर्जी, आदि उपस्थित रहे।