news-details

भाजपा की नई टीम में आगरा का दबदबा बरकरार, रामप्रताप और विजय शिवहरे को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में आगरा के पुराने और अनुभवी नेताओं को एक बार फिर अहम जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महामंत्री रहे रामप्रताप सिंह चौहान और प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे को नई टीम में भी जगह मिली है।रामप्रताप सिंह चौहान को दोबारा प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वह 2017 में आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट बदलने के बाद उन्हें संगठन में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण पार्टी ने उन पर फिर भरोसा जताया है।रामप्रताप सिंह चौहान इससे पहले भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं। क्षत्रिय समाज से आने वाले रामप्रताप को महत्वपूर्ण पद देकर भाजपा ने सामाजिक समीकरणों को भी साधने का प्रयास किया है।वहीं एमएलसी विजय शिवहरे को लगातार तीसरी बार प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले विजय शिवहरे पहले महानगर अध्यक्ष और युवा मोर्चा के पदों पर भी काम कर चुके हैं।भाजपा की नई प्रदेश टीम में आगरा की भागीदारी को संगठन में मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने नई कार्यकारिणी में अनुभव, सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी है।उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है। नई टीम के जरिए पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की रणनीति पर काम करेगी।