
भारतीय जानता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत द्वारा जिला कार्यसमिति की घोषडा कर दी गई है जिसमे 25 पदाधिकारियों व 64 सदस्यों को जगह दी गई है पार्टी ने इस सूची के जरिये चारों विधान सभाओ में जातीय समीकरणों को साधने का पूरा प्रयास किया गया है कमिटी में महिलाओ को भी स्थान देकर महिला समीकरण बनाने का प्रयास किया गया है लेकिन इस बार संगठन की कमान नए चेहरो के हाथ में दी गई है । कार्यसमिति के पदाधिकारियों में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री , एक कोषाध्यक्ष , एक कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी, एक सोशल मीडिया संयोजक एवं एक आई टी संयोजक को जगह दी गई है । उपाध्यक्ष पद पर वंदना गुप्ता, राज भवन उपाध्याय, पंकज रायकवार, देशराज सिंह , रमेश चंद्र पांडेय , अमित सेठ भोलू, अर्जुन प्रकाश गुप्ता, आनंद कुमार साहू को मनोनीत किया गया है जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी ममता मिश्रा, निखिल सक्सेना, सुधीर कुशवाहा को सौपी गई है । जिला मंत्री पद पर राजर्षि शुक्ला, विष्णु प्रताप सिंह, श्याम बाबू पाल, देवेंद्र सिंह भदौरिया, निर्मला गौतम , दुर्गा प्रसाद चौरसिया , रूपा चौहान व संतोष नायक रखे गए है इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संतोष गुप्ता संतू व जिला कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दिलीप तिवारी को सौपी गई है इसी प्रकार जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व उत्तम सक्सेना को सौपा गया है। जिला सोशल मीडिया संयोजक में रमन सिंह व जिला आई टी संयोजक में दीपक राजपूत रखे गए है
Leave Comments