
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कानूनगो सर्किल भादर के बालीपुर डुडिया गांव में एक लेखपाल द्वारा दबंगई से निर्माण करने , अपने भाईयों के हिस्से की जमीन के साथ इमारती लकड़ी के जंगल और चारागाह खाते की जमीनों पर अवैध कब्जे का प्रकरण सोमवार को सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने एस डी एम से वार्ता कर अवैध निर्माण रोकने, प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई पर जोर दिया है ।